दिग्विजयसिंह की राज्य सभा मे जाने की राह में कांटे ही कांटे।

भोपाल :राज्य सभा के होने वाले चुनाव कोरोना वायरस के चलते फिलहाल स्थगित हो गए हैं। ऐसे में कॉंग्रेस के उम्मीदवारों दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बररया कि मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसमे सबसे बड़ी चुनौती दिग्विजयसिंह के लिए हो गई है। उनकी विरोधी लाबी अब सक्रिय हो गई है। वह चाहती है कि फूल सिंह बररया को राज्य सभा भेजा जाए इससे अनुसूचित जाति, जनजाति और अधिवासी समुदाय को साधने में सहायक होगी। वहीँ फूल सिंह बररया का कहना है कि हमसे ज्यादा दिग्विजय सिंह का राज्य सभा जाना जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि फूल सिंह बररया को कॉंग्रेस मे दिग्विजयसिंह ही लाए हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि कॉंग्रेस के इस शाह और मात के खेल में जीत किसकी होगी।